टोल प्लाजा से टकराया टैंकर, बड़ा हादसा टल
रिषिकेष, अगस्त 21 -- दून-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की शाम एक सीमेंट का टैंकर बेकाबू होकर लच्छीवाला में टोल प्लाजा काउंटर से टकरा गया। हादसो होते ही टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी फैल गई, जिसके बाद वाहनों की कतारें भी लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद टैंकर को काउंटर से हटाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा गया। जानकारी के मुताबिक यह हादसा शाम करीब पांच बजे हुआ। देहरादून की तरफ से आ रहा टैंकर मणिमाई मंदिर के पास पहुंचते ही अचानक बेकाबू हो गया। टैंकर चालक ने बताया कि वह सीमेंट लेकर भानियावाला जा रहा था। अचानक टैंकर अनियंत्रित हुआ, तो ब्रेक लगाने पर भी वह काबू में नहीं आया। हादसों को रोकने लिए टोल प्लाजा काउंटर के पास पहुंचते ही हैंडल तेजी से घुमा दिया, जिससे टैंकर वह फंसकर रूक गया। दुर्घटना में टोल प्लाजा के काउंटर के आसपास लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.