टोल प्लाजा पर 73 चालकों के आंखों की हुई जांच
फतेहपुर, मई 19 -- फतेहपुर, संवाददाता। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत मंगलवार को कानपुर- प्रयागराज हाईवे स्थित बड़ौरी टोल प्लाजा पर परिवहन एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने ट्रक, बस और व्यवसायिक वाहन चालकों के लिए निशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में 73 वाहन चालकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया और सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त की।एआरटीओ प्रवर्तन प्रतीक मिश्र ने बताया कि हर वर्ष हजारों वाहन चालक दृष्टि कमजोर होने के कारण सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। ऐसे शिविरों के माध्यम से चालकों की नियमित जांच कर उन्हें सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरुक किया जा रहा है। उन्होंने वाहन चालकों को लेन ड्राइविंग का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा नशे और नींद की स्थिति में वाहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.