काशीपुर, मई 7 -- जसपुर। जगतपुर पट्टी स्थित टोल प्लाज़ा में सिस्टम गड़बड़ होने पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इससे राहगीर परेशान रहे। गुरुवार को भाकियू युवा ब्लॉक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह ने बताया कि सिस्टम के सही तरीके से काम नही करने से रोजाना टोल प्लाजा पर वाहनों की दो किलोमीटर लंबी लाइनें देखी जा सकती हैं। इससे आम नागरिक, किसान, स्कूल के बच्चे, मरीज एवं जरूरी काम से आने-जाने वाले लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने टोल प्रशासन को चेताया कि जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो टोल प्लाजा के बैरियर हटाकर लोगों के लिए फ्री कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...