कन्नौज, अप्रैल 30 -- जलालाबाद। गाजियाबाद-कानपुर ग्रीनफील्ड हाईवे पर स्थित जेवा टोल प्लाजा पर गुरुवार तड़के तकनीकी खामी के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। बताया जा रहा है कि तड़के करीब 3 बजे टोल का सर्वर अचानक बंद हो गया, जिससे फास्टैग स्कैनिंग रुक गई। इसी दौरान शादी समारोह से लौट रहे कुछ लोगों को करीब 20 मिनट तक टोल पर इंतजार करना पड़ा। आखिरकार टोल कर्मी ने अपने निजी मोबाइल स्कैनर पर 157 रुपये का भुगतान करवाया और उन्हें जाने दिया। हालांकि लोगों का आरोप है कि उन्हें अनावश्यक देरी हुई, वहीं टोल मैनेजर घनश्याम सिंह भदौरिया ने स्पष्ट किया कि सुबह के समय सर्वर रिफ्रेश होने के चलते कुछ दिक्कत आई है। बहुत समस्या नहीं हुई और अनावश्यक रोकने की बात गलत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.