देहरादून, मार्च 5 -- रुड़की। भगवानपुर क्षेत्र के टोल प्लाजा पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से शव को मोर्चरी भिजवाया। मृतक की पहचान राहुल निवासी प्रताप कॉलोनी, भगवानपुर के रूप में हुई। मृतक की पत्नी राधिका ने पुलिस को तहरीर देकर नामजद ट्रक चालक पर लापरवाही से वाहन चलाकर कुचलने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने देर रात मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...