औरैया, अप्रैल 18 -- अजीतमल, संवाददाता। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे 100 दिवसीय टीबी रोग खोजी अभियान के अंतर्गत शनिवार को अनंतराम टोल प्लाजा पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष जांच शिविर आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में टोल प्लाजा के कर्मचारियों, अधिकारियों और राहगीरों की जांच के साथ जागरूकता अभियान भी चलाया गया। शिविर के दौरान स्वास्थ्य टीम ने लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संदिग्ध मरीजों की पहचान कर उनकी स्क्रीनिंग की गई और जांच के लिए सैंपल भी एकत्र किए गए। अभियान के तहत करीब 100 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जबकि 50 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। यह भी पढ़ें- दस दिन में गांवों 2432 लोगों का एक्स-रे कर जांची टीबी सामुदायिक स्वास्थ्य ...