शाहजहांपुर, जुलाई 11 -- पुवायां। सबली कटेली टोल प्लाजा पर शुक्रवार रात बरातियों और टोल प्लाजा कर्मियों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दो वाहनों के चालकों समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। टोल प्लाजा कर्मी अजय, पुत्र गोकरन निवासी बिलंदापुर की तहरीर के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे बंडा की ओर से चार वाहन पुवायां की तरफ जा रहे थे। आरोप है कि वाहन वीआईपी लेन से निकलने का प्रयास कर रहे थे। दो वाहन निकल गए, जबकि तीसरे वाहन को टोल कर्मियों ने रोक लिया। इस पर वाहन सवारों ने विरोध शुरू कर दिया।

हमले की स्थिति इसी दौरान पहले निकल चुके वाहन भी वापस लौट आए। आरोप है कि करीब 15-20 लोग लाठी, डंडे और हॉकी लेकर टोल प्लाजा पर पहुंच गए और कर्मचारियों के साथ मारपीट शु...