टोल प्लाजा पर मारपीट के आरोपी को जमानत
नोएडा, जून 23 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिला न्यायालय ने दादरी के लुहारली टोल प्लाजा पर मारपीट के मामले के आरोपी करन की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली। दादरी कोतवाली पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था। अभियोजन के अनुसार टोल प्लाजा मैनेजर रजनी कांत द्विवेदी की शिकायत पर दादरी कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप लगा था कि 10 जून को स्कॉर्पियो सवार युवकों ने टोल मांगने पर कर्मचारी लोकमान के साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी। काफी वाहनों को बैरियर हटाकर बिना टोल दिए निकाला गया था। यह काफिला बुलंदशहर जेल से छूटकर आए एक बदमाश के साथ चल रहा था। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि करन यादव छात्र है। उसे गलतफहमी के कारण फंसाया गया है। स्कॉर्पियो करन की नहीं है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार करन घटना से कई मिनट पहले ही टोल पार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.