पूर्णिया, अगस्त 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। वन विभाग की टीम ने बरसौनी टोल प्लाजा के समीप अवैध रूप से तोता बेच रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इस संबंध में वन विभाग के रेंजर आशीष कुमार ने बताया कि बरसौनी टोल प्लाजा के समीप अवैध रूप से तोता बेच रहे एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ करने पर आरोपी मो नौशाद ने बताया कि कटिहार से तोता लाकर बरसौनी टोल प्लाजा में बेचा करता है। आरोपी मो नौशाद से एक दर्जन तोता बरामद किया गया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के आदेशानुसार तोता को आसमान में उड़ा दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इस दौरान वन विभाग के कर्मी शैलेन्द्र कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...