इटावा औरैया, अप्रैल 6 -- बसरेहर। चौबिया थाना क्षेत्र के ग्वालियर-बरेली हाईवे पर स्थित बख्तियारपुर टोल प्लाजा पर सोमवार सुबह ट्रक ड्राइवर और टोल कर्मियों के बीच विवाद के बाद जमकर हंगामा हो गया। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया, जिसमें ट्रक के शीशे टूट गए और चालक घायल हो गया। विरोध में चालक ने ट्रक को टोल प्लाजा पर खड़ा कर आवागमन बाधित कर दिया, जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। माखनपुर निवासी ट्रक चालक अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि वह दिल्ली से एक कंपनी के कार पार्ट्स लेकर लखनऊ जा रहा था। इटावा के पास हाईवे से उतरकर जैसे ही वह अपने गांव की ओर मुड़ने के लिए बख्तियारपुर टोल प्लाजा पहुंचा, तभी फास्टैग से भुगतान होने के बावजूद टोल कर्मियों ने उसे रोक लिया। ड्राइवर का आरोप है कि जैसे ही वह ट्रक आगे बढ़ाकर गांव की ओर पहुंचा, टोल कर...