काशीपुर, मई 12 -- जसपुर। जगतपुर पट्टी टोल प्लाजा पर जाम लगने की समस्या से आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा के मैनेजर से वार्ता कर नाराजगी जताई। साथ ही व्यवस्था दुरूस्त कराने को कहा। मंगलवार को टोल प्लाजा पहुंचे भाकियू कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर जाम लगने की समस्या को लेकर प्रबंधक से वार्ता की। कार्यकर्ताओं ने साफ शब्दों में कहा कि अगर जल्द ही टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम की स्थिति न सुधरी तो उनके द्वारा टोल प्लाजा को फ्री करा दिया जाएगा। टोल प्लाजा मैनेजर ने कहा कि स्थिति को एक हफ्ते के भीतर सुधार लिया जाएगा। यहां भाकियू वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सहोता, युवा भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह, शीतल सिंह, दीदार सिंह, जसवीर सिंह, कुलदीप सिंह रहे। यह भी पढ़ें- टोल प्लाजा से ओवरलोड वाहनों की एंट्री का दावा, वीडि...