हापुड़, जनवरी 25 -- कोतवाली पिलखुवा पुलिस गणतंत्र दिवस को लेकर अलर्ट है। रविवार सुबह छिजारसी टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों को चेक किया और करीब 20 गाड़ियों पर लगी काली फिल्म (पन्नी) को उतारा गया। पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि सर्कल पुलिस अलर्ट मोड पर है। लगातार संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग की जा रही है। खुफिया विभाग ने भी आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया हुआ है। थाना धौलाना, कपूरपुर, हाफिजपुर और पिलखुवा पुलिस लगातार चेकिंग कर रही है। पुलिस बल होटलों, लॉज, बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पहुंचकर यात्रियों और लोगों के सामानों की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि संदिग्ध लगने पर पुलिस आईडी समेत अन्य दस्तावेज को चेक कर उनका नाम, पता रजिस्टर में दर्ज कर रही है। लगातार अभियान जारी है। संदिग्ध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.