शामली, मार्च 11 -- क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा के दर्जनों ग्रामीणों ने मंगलवार को ट्रैक्टर मार्च निकालते हुए शामली कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग-344 पर बन रहे टोल प्लाजा पर गांव बंतीखेड़ा का नाम अंकित बोर्ड लगवाने की मांग की। मंगलवार को बाबरी क्षेत्र के गांव बंतीखेडा निवासी दर्जनों ग्रामीणों ने गांव से ट्रेक्टर मार्च निकाला। ट्रेक्टर मार्च हाईवे से होता हुआ शामली कलक्ट्रेट पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान ग्रामीण कलक्ट्रेट की सीढियों पर बैठ गए और ज्ञापन लेने पहुंचे एसडीएम न्यायिक हामिद हुसैन को ज्ञापन देने से इंकार कर दिया। उन्होने डीएम को मौके पर बुलाने की मांग की। बाद में उन्होने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि दिल्ली-देहरादू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.