टोल प्लाजा पर कैमरा सर्विलांस सिस्टम क्यों नहीं लगा सकते?
नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को हाईवे पर कब्जे और खड़ी गाड़ियों का मुद्दा उठाया। शीर्ष अदालत ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) से पूछा कि वह इससे निपटने के लिए टोल प्लाजा पर कैमरा सर्विलांस सिस्टम और मॉनिटरिंग रूम क्यों नहीं लगा सकती। जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ राजस्थान के फलोदी इलाके में हुए एक हादसे (जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी) से जुड़े स्वतः संज्ञान मामले की सुनवाई कर रही थी। पीठ ने कहा कि हाईवे पर कब्जा और खड़ी गाड़ियां दो बड़ी समस्याएं हैं। एनएचएआई की ओर से पेश वकील ने कहा कि उन्होंने हाईवे पर अनधिकृत पार्किंग की जांच के लिए नियमित निरीक्षण और गश्त के निर्देश जारी किए हैं। पीठ ने कहा कि आप कैमरा सर्विलांस सिस्टम लगाने के बारे में क्यों नहीं सोच सकते? आप सभी टोल प्लाजा पर मॉनिटरिंग रूम बन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.