इटावा औरैया, अप्रैल 1 -- चौबिया थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर स्थित ग्वालियर-बरेली हाईवे पर बने एनएचएआई टोल प्लाजा पर मंगलवार रात एक कार सवारों ने जमकर उत्पात मचाया। शराब के नशे में बताए जा रहे कार सवारों ने टोल के सभी बैरियर तोड़ डाले और मौके से भाग निकले। घटना के बाद टोल कर्मियों में दहशत का माहौल बन गया। रात करीब 10 बजे एक कार टोल प्लाजा पर पहुंची, जिसमें दो लोग सवार थे। टोल कर्मचारियों के मुताबिक दोनों युवक नशे में थे। टोल कर्मियों से उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद कार चालक ने अचानक वाहन को तेज रफ्तार में दौड़ाते हुए बैरियर तोड़कर पार कर लिया। इतना ही नहीं, आरोपी चालक ने एक बार नहीं बल्कि कई बार टोल प्लाजा के चक्कर लगाए और हर बार बैरियरों को टक्कर मारकर नुकसान पहुंचाया। टोल प्लाजा के इंचार्ज सुशील कुमार यादव ने बताया कि पह...