शामली, फरवरी 24 -- ग्राम करौदा हाथी के ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर गांव का नाम अंकित किए जाने की मांग को लेकर डीएम को प्रार्थना पत्र सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि टोल प्लाजा के लिए अधिग्रहित भूमि ग्राम करौदा हाथी की है, इसके बावजूद बोर्ड पर किसी अन्य गांव का नाम दर्शाया गया है। बताया कि दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे तथा पानीपत-खटीमा मार्ग के समीप क्षिण दिशा में संचालित टोल प्लाजा ग्राम करौदा हाथी की भूमि पर स्थापित है। किसानों की जमीन अधिग्रहित कर टोल प्लाजा का निर्माण किया गया, लेकिन वहां लगे बोर्ड पर बनतीखेड़ा का नाम लिखा हुआ है, जबकि बनतीखेड़ा गांव की दूरी लगभग दो किलोमीटर बताई गई है। वहीं ग्राम करौदा हाथी की दूरी मात्र लगभग 500 मीटर है और वह हाईवे के उत्तरी दिशा में स्थित है। ग्रामीणों का कहना है कि टोल प्लाजा के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.