शामली, मार्च 25 -- बाबरी। क्षेत्र के दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर इंटरचेंज के समीप टोल प्लाजा के बोर्ड पर दोनों गाँवो के नाम लिखें जायेंगे। हाथी करौदा के ग्रामीणों के टोल पर धरना देने की सूचना पर पहुंचे एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने विवाद को निटपाने के लिए बंतीखेड़ा के साथ ही हाथी करौदा गांव का नाम भी लिखने का आश्वासन दिया। इससे पहले टोल प्लाजा पर धरने पर हाथी करौदा के ग्रामीण एकत्रित हो गए। इसमें गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र सिंह एवं थांबेदार बाबा श्याम सिंह भी शामिल हुए। दोनों ही गांव में करीब दो माह से टोल पर अपने अपने गांव का नाम लिखने को लेकर बंतीखेड़ा और हाथी करौदा के ग्रामीणों में विवाद चल रहा है। टोल प्लाजा के बोर्ड पर गांव का नाम अंकित करने को लेकर बुधवार को भी एक बार फिर करौदा हाथी के ग्रामीण टोल स्थल पर अपने ट्रेक्ट...