बुलंदशहर, मार्च 10 -- राष्ट्रीय राजमार्ग- 34 स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से नकद भुगतान बंद किए जाने की संभावना है। टोल का भुगतान केवल डिजिटल माध्यमों जैसे फास्टैग और यूपीआई के जरिए ही किया जाएगा।लुहारली टोल प्लाजा के मैनेजर बजरंग सैनी ने बताया कि केंद्र सरकार और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा टोल वसूली प्रणाली को पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसके तहत देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर संचालित टोल प्लाजा पर नकद लेन-देन समाप्त करने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में भी अधिकांश वाहन चालक फास्टैग के माध्यम से टोल का भुगतान कर रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में फास्टैग के उपयोग में तेजी से वृद्धि हुई है और अब 95 प्रतिशत से अधिक लेन-देन डिजिटल माध्यम से ही हो रहा है। हालांकि कुछ वाहन च...