कोडरमा, मार्च 6 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। अगर आपके पास वाहन है और आप अक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग से सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल वसूली की व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने का निर्णय लिया है। आगामी एक अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश विंडो पूरी तरह से बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद टोल टैक्स का भुगतान केवल फास्ट टैग या ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकेगा। एनएचएआई के अनुसार, टोल प्लाजा पर नगद लेन-देन की व्यवस्था को समाप्त करने का उद्देश्य टोल वसूली को पूरी तरह डिजिटल बनाना और वाहनों की लंबी कतार से लोगों को राहत दिलाना है। कैश पेमेंट के कारण टोल प्लाजा पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। नई व्यवस्था लागू होने के बाद वाहनों को बिना र...