कोडरमा, अप्रैल 1 -- चंदवारा। एक अप्रैल से टोल टैक्स के बदले नियम के तहत अब वाहनों को टोल भुगतान पूरी तरह डिजिटल कर दिया गया है। यानी अब कैश को पूरी तरह बंद दिया गया है। नये नियम के तहत अब उन्हें फॉस्ट टैग व यूपीआई के माध्यम से हीं भुगतान किया जाना है, मगर अभी मदनगुंडी प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों को अभी फिलहाल राहत है। इस संबंध में मदनगुंडी टॉल प्लाजा के मैनेजर ने बताया कि चूंकि सरकार के बदले नये नियम के संबंध में सुर्कलर प्राप्त नहीं हुआ है। एक सप्ताह में प्राप्त हो जायेगा, जिसके बाद कैश बंद हो जायेगा। अभी ऑनलाईन व ऑफलाईन(कैश) दोनों हीं माध्यम से भुगतान लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगे दिनों में भुगतान को लेकर किसी तरह का विवाद न हो, इसको लेकर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...