बाराबंकी, मार्च 18 -- हैदरगढ़। थाना हैदरगढ़ क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर हाइवे स्थित बारा टोल प्लाजा पर दो माह पहले 14 जनवरी को प्रतापगढ़ जनपद निवासी अधिवक्ता के साथ टोल कर्मियों से विवाद हुआ था। जिसमें टोल कर्मियों ने अधिवक्ता के साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट की थी। जनपद प्रतापगढ़ निवासी अधिवक्ता रत्नेश शुक्ला अपनी कार से लखनऊ हाईकोर्ट जा रहे थे। बारा टोल प्लाजा पर टैक्स अदा करने को लेकर टोल कर्मियों से विवाद हो गया। आरोप लगाया गया कि टोल कर्मियों ने अधिवक्ता की पिटाई कर दी। घटना के बाद पीड़ित अधिवक्ता ने हैदरगढ़ तहसील पहुंचकर वकीलों को मामले को अपने साथ हुई बदसलूकी की जानकारी दी। साथ ही अपने साथियों द्वारा घटना का बनाया गया वीडियो भी दिखाकर मदद मांगी। अधिवक्ता की पिटाई का वीडियो देख उग्र हुए वकील बड़ी संख्या में टोल प्लाजा पहुंचकर बूम बैरियर तोड़ ...