मिर्जापुर, जनवरी 20 -- चुनार। हैदरगढ़ में टोल पर अधिवक्ता की पिटाई के विरोध में नवयुवक अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष शिवशंकर सिंह के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। चुनार तहसील के अधिवक्ताओं ने सोमवार को तहसील परिसर में चक्रमण कर जमकर नारेबाजी की। नव युवक अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजेश कुमार वर्मा को सौंपा। उन्होने दोषी टोल कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई व अधिवक्ताओं के वाहन को टोल टैक्स से मुक्त करने की मांग की। कहा कि अधिवक्ताओं को नियमित रूप से घर से कोर्ट व मुकदमे आदि के मामले में स्थलीय निरीक्षण के लिए आना जाना पड़ता है। इस दौरान टोल प्लाजा का शुल्क का भुगतान अधिवक्ता के बस की बात नहीं है। एक ही कार्य के लिए अधिवक्ताओं को बारबार जाना पड़ता है। पत्रक सौंपने वालों में रामविलास सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.