टोल प्लाजा के समीप बने ढाबे पर परिवार के साथ बदसूलकी
नोएडा, जून 6 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर टोल प्लाजा के समीप बने ढाबे पर आगरा के परिवार के साथ बदसलूकी हुई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगरा निवासी विवेक अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि वह जेवर टोल प्लाजा के समीप बने ढाबे पर भोजन करने के लिए रुके थे। उन्होंने होटल के कर्मचारियों को बिना प्याज की सब्जी का ऑर्डर किया। उन्हें प्याज वाली सब्जी परोस दी गई। परिवार की महिलाओं ने इसका विरोध किया तो 15-20 कर्मचारी इकट्ठा हो गए और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया और बदसलूकी की। पीड़ित विवेक अग्रवाल ने इस बात की शिकायत ढाबा मालिक से की तो उन्होंने भी उल्टी सीधी बात की और अभद्रता की।पीड़ित इस बीच बिना शिकायत के वहां से चले गए। इसके बाद ऑनलाइन शिकायत की। पुलिस कमिश्नर को भी पत्र भेजा। अब जेवर कोतवाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.