टोल प्लाजा के समीप कार की टक्कर से घायल किसान की मौत
बागपत, मई 11 -- बालैनी। मेरठ-बागपत हाइवे पर टोल प्लाजा के समीप खेत से वापस लौट रहे किसान को कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई। किसान के बेटे ने घटना की तहरीर बालैनी थाने पर दी है। बाखरपुर बालैनी निवासी 61 वर्षीय किसान भोपाल पुत्र खजान सिंह शनिवार की दोपहर पैदल ही अपने खेतों से घर वापस लौट रहा था। वापस लौटते समय जब वह बालैनी टोल प्लाजा के समीप पहुंचा, तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी थी। हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल को बालैनी के देव भूमि हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। रविवार की सुबह सुभारती अस्पताल में उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई। घटना का पता चलते ही मृतक के परिजनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.