टोल प्लाजा के पास पुलिस बल तैनात करने की मांग
गिरडीह, अगस्त 28 -- डुमरी। युवा कांग्रेस जिला महासचिव सरफराज अहमद गुड्डू ने गुरुवार को एसडीपीओ को आवेदन देकर कुलगो टोल प्लाजा के पास घंटों तक बेतरतीब औरअव्यवस्थित तरीके से खड़े रहनेवाले वाहनों से होनेवाली दुर्घटनाओं को देखते हुए वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़े करने की दिशा में पहल करने की अपील की है। पत्र में लिखा है कि टोल प्लाजा के पास वाहन चालक घंटों तक बेतरतीब तरीके से वाहन खड़ा कर देते हैं, जिस कारण आए दिन वहां सड़क हादसे होते रहते हैं और कई बार लोगों की जान भी जा चुकी है। उन्होंने मांग की है कि टोल प्लाजा पर वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा करवाया जाए और वहां पुलिस बल की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लग सके। प्रतिलिपि डुमरी थाना को भी दी गई है। इस दौरान कांग्रेस मीडिया प्रभारी सादिक अली, सनाउल्लाह अंसारी, छोटू ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.