आजमगढ़, अप्रैल 12 -- आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के चकनवा कोटिला टोल प्लाजा के पास शनिवार की शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट का वीडियो पास के एक सीसीटीवी में कैद हो गया, किसी ने मारपीट की वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया है। घायल की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्जकर जांच में जुट गई। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अमौड़ा मोहीउद्दीनपुर गांव निवासी मो. सैफ और मो. सलीम ने आरोप लगाया कि शनिवार शाम कोटिला बाजार से सब्जी खरीदकर लौट रहे थे। चकनवा पेट्रोल पंप के पास ट्रक गैराज संचालक मो. सलीम निवासी डुगडुगवां और अन्य लोगों ने लाठी-डंडे, लोहे की राड से हमला कर दिया। रानी की सराय थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया की घायल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.