सराईकेला, अप्रैल 25 -- टोल प्लाजा के पास चलाया गया जांच अभियान -1,04,650 रुपये का वसूला गया जुर्मानासरायकेला,संवाददाता। डीटीओ गिरिजा शंकर महतो के नेतृत्व में शुक्रवार शाम परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। विभाग की ओर से नीमडीह और चांडिल थाना अंतर्गत पाटा टोल प्लाजा के पास जांच अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से 1,04,650 रुपये का जुर्माना वसूला गया।जांच के दौरान टीम ने ओवर स्पीडिंग, ओवर लोडिंग और बिना वैध दस्तावेजों के सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों को पकड़ा। डीटीओ ने कई वाहनों के कागजात जांचे। चालकों पर सख्त कार्रवाई की। जुर्माने के साथ वाहन चालकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया। अधिकारियों ने विशेष रूप से वाहनों में लगे अनधिकृत और अतिरिक्त लाइटों को हटाने का निर्देश दिया।फोटो : SKL-0...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.