मैनपुरी, दिसम्बर 23 -- मेरठ से ट्रक में गत्ते लादकर कानपुर के लिए रवाना हुआ चालक कानपुर नहीं पहुंचा। ट्रक नवीगंज चौकी क्षेत्र में टोल प्लाजा के निकट खड़ा मिला। चालक का ट्रक की केबिन में शव पाया गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। मंगलवार को ट्रक मालिक हरीश गुप्ता पुत्र विष्णु कुमार निवासी ब्रह्मपुरी मेरठ में बताया कि उसका ट्रक 16-17 दिसंबर की रात चालक गुलजार पुत्र सत्तार निवासी हिमायूनगर हापुड़ रोड मेरठ कार्टून के गत्ते लादकर कानपुर के लिए निकला था। लेकिन वह कानपुर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश की गई। बेवर थाना क्षेत्र के नवीगंज टोल से एक किमी पहले जीटी रोड के किनारे ट्रक खड़ा मिला। ट्रक की केबिन अंदर से बंद थी। शीशे भी बंद थे। कड़ी मशक्कत के बाद खिड़की खोली गई तो चालक गु...