बस्ती, मार्च 12 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। ट्रक ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएसन संघ के अध्यक्ष विवेक सिंह बघेल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। संघ ने प्रार्थना पत्र देकर मड़वानगर टोल प्लाजा की शिकायत की है। प्रार्थना-पत्र में संघ ने लिखा हैं कि जब से मड़वा नगर टोल प्लाजा स्थापित हुआ है, तब से लोकल गाड़ियों का टोल मुक्त था। जिले के वाहनों से टोल नहीं लिया जाता था। लेकिन पिछले एक वर्ष से टोल प्लाजा पर लोकल गाड़ियों पर दबाव बनाकर टोल वसूला जा रहा है।इस वजह से जिले की सभी छोटी-बड़ी गाड़ियां मनौरी, बड़ेवन, पटेल चौक, हरदिया, मनौरी, गौरा वाया पॉलिटेक्निक मार्ग से आवागमन करने लगे हैं। अब प्रशासन ने मनौरी व बड़ेबन मार्ग से आवागमन रोक दिया है। इस वजह से मजबूरन लोकल गाड़ियों को टोल देना पड़ रहा है। अध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि जिले...