टोल प्लाजा के एक गार्ड से मारपीट, बोचहां का युवक गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- गायघाट, एक संवाददाता। एनएच 27 के बेरुआ कट स्थित टोल प्लाजा के एक गार्ड के साथ सोमवार को बाइक सवार युवक ने मारपीट की। टोल कर्मियों ने आरोपित युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मारपीट में घायल गार्ड बेरुआ निवासी सोनू कुमार ने पुलिस को बताया कि वह बेरुआ कट के पास ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक वहां पहुंचा और पीछे से आ रही एक कार को बैरियर हटाकर निकलवाने लगा। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो युवक गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगा। शोर-शराबा सुनकर अन्य कर्मियों ने आरोपित को पकड़ लिया। गायघाट थानाध्यक्ष राजा सिंह ने बताया कि घायल टोल कर्मी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान बोचहां थाना क्षेत्र के धर्मपुर निवासी रिकेश कुमार के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.