टोल प्लाजा के अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन किया
नोएडा, जून 17 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। किसान संघर्ष मोर्चा के तीनों संगठन के कार्यकर्ताओं और किसानों ने बुधवार को जेवर टोल प्लाजा के महाप्रबंधक द्वारा किसान संगठनों को असामाजिक तत्व कहने पर प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम दुर्गेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने मांग की है कि महाप्रबंधक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए तथा कंपनी द्वारा किसानों के टोल पास बंद करने के लिए भेजे गए नोटिस तत्काल वापस लिए जाएं। भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय सचिव उदल आर्य ने बताया कि बुधवार को सैकड़ों कार्यकर्ता जेवर अंडरपास के नीचे एकत्रित हुए और वहां से नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय तक मार्च किया। यह भी पढ़ें- समस्या सुलझाने के लिए ज्ञापन सौंपा अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. रुपेश वर्मा और संयोजक वीर सिंह नागर ने कहा कि महाप्रबंधक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.