टोल प्लाजा का सर्वर डाउन, वाहनों की लगी रही कतार
बागपत, अक्टूबर 5 -- बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के मवीकलां टोल प्लाजा पर सोमवार को सर्वर में तकनीकी खराबी आ गई। इससे प्लाजा पर वाहनों की कतारें लग गईं। इस बीच टोल कर्मियों और वाहन चालकों के बीच नोकझोंक भी हुई। करीब आधे घंटे बाद सर्वर चालू होने के बाद वाहन निकल सके। ईपीई के मवीकलां टोल प्लाजा पर सोमवार सुबह सर्वर डाउन हो गया। इसके चलते वाहनों का टोल नहीं कटने से हरियाणा की ओर से आ रहे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। यह देख यात्रियों ने हंगामा कर दिया। वाहन चालक सुरेंद्र निवासी पुराना बागपत ने बताया कि उनका फास्टटैग रिचार्ज था, फिर भी उन्हें 15 से 20 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि टोल कर्मी तब तक बाहर नहीं आते जब तक वाहनों की लंबी कतारें न लग जाएं। कार चालक मनोज शर्मा ने बताया कि टोल कर्मी सर्वर की खराबी का बहाना बनाकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.