मिर्जापुर, फरवरी 22 -- मिर्जापुर। प्रयागराज-मिर्जापुर मार्ग के गोपालपुर स्थित टोल प्लाजा पर कर्मियों से गाली गलौज, धमकी और बैरियर तोड़ वाहनों का काफिला जबरन निकालने का मामला सामने आया है। टोल के सुपरवाइजर की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को नामजद समेत दस के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला गुरुवार की दोपहर की है। सोशल मीडिया पर मामले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। विंध्याचल के बबुरा गांव निवासी चंदन पांडेय गोपालपुर टोल प्लाजा पर सुपरवाइजर के पद पर तैनात है। उनका आरोप है कि 19 फरवरी की दोपहर लगभग ढ़ाई बजे विंध्याचल के गोड़सर सरपती निवासी मस्तराम दुबे 20 से 25 की संख्या में चार पहिया वाहन लेकर टोल प्लाजा पर पहुंचे। बूथ पर मौजूद कर्मचारियों से टोल फ्री करने के लिए गाली गलौज की। तभी उनके साथ मौजूद अन्य लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.