टोल प्लाजा : फास्टैग लेन में वाहनों की लंबी कतारें
मैनपुरी, जून 24 -- क्षेत्र के तरावादेव टोल प्लाजा पर पिछले कई दिनों से सुबह-शाम वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे राहगीर और वाहन चालक बेहद परेशान हैं। भीषण गर्मी और व्यस्ततम समय में टोल प्लाजा प्रबंधन की इस घोर अनदेखी से स्थानीय लोगों और चालकों में भारी आक्रोश है। हाल ही में टोल प्लाजा पर फैली इस अव्यवस्था का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, लेकिन इसके बावजूद प्रबंधन ने स्थिति सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। बुधवार दोपहर को भी यहाँ जाम जैसी स्थिति बनी रही और गाड़ियाँ रेंगती नजर आईं। एनएचएआई की गाइडलाइन और मानकों के अनुसार, फास्टैग लेन में वाहनों की सुगम और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित होना अनिवार्य है, लेकिन यहाँ इन नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यह भी पढ़ें- टोल प्लाजा : फास्टैग लेन में वाहनों की लंबी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.