नोएडा, जून 5 -- दनकौर। यमुना एक्सप्रेसवे पर किसानों को दी जाने वाली टोल टैक्स पास सुविधा बहाल किए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को जुनेदपुर गांव में करप्शन फ्री इंडिया संगठन की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश महासचिव दिनेश नागर ने की। इसमें निर्णय लिया कि संगठन के पदाधिकारी और किसान सोमवार को जेवर टोल प्लाजा पर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे। यह भी पढ़ें- भाकियू (तोमर) का एनएचएआई कार्यालय पर प्रदर्शन, मांगों का ज्ञापन सौंपा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...