झांसी, मार्च 18 -- रक्सा थाना क्षेत्र में बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। शिवपुरी रोड पर स्थित टोल प्लाजा पर टोल कटवाने के दौरान सरिया से लदा ट्रक हेल्पर के ऊपर से निकल गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कस्बा रक्सा निवासी राजेश प्रजापति (37) बेटा धनीराम प्रजापति एक पांव से दिव्यांग था और ट्रक पर हेल्पर का काम करता था। बीते रोज रात में वह बिजौली औद्योगिक क्षेत्र से लोहे का सरिया लादकर शिवपुरी के कोलारस जा रहा थ। देर रात चालक ट्रक लेकर रक्सा टोल प्लाजा की छह नंबर लेन पर पहुंचा। चालक टोल कटवाने लगा। तभी राजेश नीचू उतरा और सामने दुकान से सामान लेने जाने लगा। वह ट्रक के आगे से निकल रहा था। इसी बीच टोल का बैरियर खुल गया। जिससे ट्रक आगे बढ़ गया। इससे पहले कि कोई कुछ स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.