उन्नाव, अप्रैल 11 -- नवाबगंज, संवाददाता । कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ा बदलाव लागू हो गया है। नवाबगंज टोल प्लाजा पर अब नो कैश नियम ने एंट्री ले ली है। अगर आपके पास फास्टैग या यूपीआई नहीं है तो न सिर्फ परेशानी होगी बल्कि जेब भी ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। पहले ही दिन कई वाहन चालक इस नए सिस्टम की वजह से जूझते नजर आए। शनिवार से नवाबगंज टोल प्लाजा पर नगद भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के निर्देश पर लागू इस नई व्यवस्था के तहत अब वाहन चालक केवल फास्टैग या यूपीआई के जरिए ही टोल टैक्स का भुगतान कर सकेंगे। इस फैसले का मकसद टोल प्लाजा को पूरी तरह कैशलेस बनाना, भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना और सबसे अहम लंबे जाम से छुटकारा दिलाना है। अब किसी भी स्थिति में टोल बूथ पर नगद स्वीकार नहीं किया जाएगा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.