लखनऊ, जुलाई 19 -- परिवहन निगम की बसों की मरम्मत में बरती जा रही लापरवाही के कारण यात्रियों का सफर आफत बनता जा रहा है। हाल ही में बस की छत से पानी टपकने के कारण एक यात्री का लैपटॉप भीगने का मामला सामने आया था, वहीं, रविवार को एक और एसी जनरथ बस के खराब होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। अधिकारियों से बातचीत में पता चला कि चारबाग डिपो की यह एसी जनरथ बस आलमबाग से 12 सवारियां लेकर गोरखपुर जा रही थी। यह बस अभी रौनाही टोल प्लाजा पहुंची ही थी कि टोल लेन में अचानक इसका इंजन बंद हो गया, जिससे पीछे चल रहे वाहनों के पहिये थम गए। यह भी पढ़ें- Kanpur News: दिल्ली से लौटकर लखनऊ जाने की बात पर बिफरे रोडवेज चालक-परिचालक कोई विकल्प न देख, बस में सवार यात्रियों ने आनन-फानन में धक्का देकर बस को टोल ...