टोल पर अधिवक्ता के साथ मारपीट, लूटपाट
मेरठ, जून 4 -- मवाना क्षेत्र के भैंसा टोल प्लाजा पर बुधवार रात करीब नौ बजे मेरठ से अपने घर मवाना लौटते समय अधिवक्ता के साथ मारपीट की गई। अधिवक्ता ने बुधवार रात करीब 11: 30 बजे मवाना खुर्द पुलिस चौकी पर दी तहरीर में सोने की चेन व रुपये लूटने का आरोप लगाया है। अधिवक्ता का आरोप है कि वारदात के समय टोल कर्मी शराब के नशे में थे। दूसरी ओर टोल पर तैनात कर्मी जनपद शामली के थाना कैराना निवासी श्रवन चौहान ने गुरुवार को दोपहर दो बजे मवाना थाना पर दी तहरीर में अधिवक्ता समेत तीन युवकों पर टोल नहीं देने, मारपीट करने व हथियार लहराने का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- टोल प्लाजा पर अधिवक्ता के साथ मारपीट, लूटपाट मवाना के मोहल्ला काबलीगेट निवासी सागर ने मवाना खुर्द पुलिस चौकी पर दी तहरीर में बताया कि वह बुधवार रात करीब नौ बजे मेरठ कचहरी से अपने घर मवाना लौट र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.