कन्नौज, मार्च 31 -- कन्नौज,संवाददाता। नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए बड़ा बदलाव लागू हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचएआई ने 1 अप्रैल 2026 से सभी नेशनल हाईवे टोल प्लाजा को पूरी तरह कैशलेस कर दिया है। इसके साथ ही टोल दरों में हुई बढ़ोतरी ने खासतौर पर स्थानीय दैनिक यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है। कानपुर-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर जसोदा के पास स्थित जेवा टोल प्लाजा पर नई दरें 31 मार्च की रात 12 बजे के बाद लागू कर दी गईं। यहां टोल शुल्क में 5 से 20 रुपये तक की वृद्धि की गई है। टोल प्रशासन के मुताबिक अब किसी भी स्थिति में नगद भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा। वाहन चालकों को फास्टैग, बारकोड स्कैन या यूपीआई के जरिए ही भुगतान करना होगा। इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर उन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.