गिरडीह, अप्रैल 7 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य पवन साव ने बगैर निविदा के रिन्यूअल किये धनवार नगर पंचायत टोल टैक्स वसूली पर रोक लगाने की मांग की है। इस बाबत सोमवार को साव ने संबंधित कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन दिया है। आवेदन में कहा गया है कि टोल टैक्स का समय 31. 03.2026 को समाप्त हो चुका है। बिना निविदा के टोल टैक्स को रिन्यूअल कर दिया गया है और वसूली जारी रखी गयी है। उन्होंने कहा है कि गिरिडीह नगर निगम शहरी क्षेत्र होने के बावजूद टोल टैक्स अभी बंद है, जबकि धनवार नगर पंचायत है जिसमें अभी भी टोल टैक्स की वसूली की जा रही है, जिससे धनवार की जनता पर अतरिक्त टैक्स को बोझ पड़ रहा है। उन्होंने नयी नियमावली आने तक रिन्यूअल रद्द कर फिलहाल टोल टैक्स वसूली पर रोक लगाने की मांग की है। इसको लेकर नगर अध्यक्ष विनय संथालिया ने बता...