लखीमपुरखीरी, मार्च 3 -- चपरतला, संवाददाता। होली जैसे प्रमुख त्योहार से ठीक पहले औरंगाबाद पावर हाउस से जुड़ी इछना टोल टैक्स लाइन पिछले 24 घंटे से बंद है। इससे इलाके की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। जबकि होली के त्योहार पर ग्रामीण इलाकों को भी 24 घंटे बिजली देने का सरकारी वादा खरा नहीं उतर रहा है। लगातार दो दिनों से बिजली गुल रहने से टोल सहित दर्जनों गांव की बिजली बंद है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग को कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक आपूर्ति बहाल नहीं की गई है। त्योहार के मौके पर भी यदि बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं होती है तो उन्हें अंधेरे में ही लोगों को होली मनाने को मजबूर होना पड़ेगा। औरंगाबाद पावर हाउस के जेई शिव प्रकाश जोशी ने बताय इछना टोल टैक्स लाइन में अर्थिंग खराबी के कारण सप्लाई बाधित हुई है। विभागीय कर्मचारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.