टोल टैक्स माफ कराने के लिए कांग्रेसियों ने बांटे पैम्फलेट
मिर्जापुर, जून 7 -- मिर्जापुर। अहरौरा टोल प्लाजा से आसपास के 20 किमी दायरे में स्थित गांवों के लोगों का टोल टैक्स माफ किए जाने की मांग को लेकर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बैठक करने के बाद कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च कर विरोध जताया। कांग्रेसियों ने जिला प्रशासन पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कचहरी परिसर में आम लोगों में टोल टैक्स माफ करने की मांग को लेकर पैम्फलेट बांटा। चेतावनी दी कि यदि पंद्रह दिन के अंदर पूर्व में किए गए वायदे पर डीएम अमल नहीं करते है तो कलक्ट्रेट पर दोबारा धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार पटेल की अध्यक्षता में सिविल लाइन स्थित जिला कार्यालय पर हुई मासिक बैठक में अबतक टोल टैक्स समाप्त न किए जाने पर नाराजगी जतायी गयी। यह भी पढ़ें- महंगाई और पेपर लीक के खिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.