मिर्जापुर, अप्रैल 12 -- मिर्जापुर। अहरौरा और विंध्याचल स्थित टोल प्लाज हटाए जाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शिव कुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर छठे दिन भी धरना जारी रहा। रविवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और मिर्जापुर के कोऑर्डिनेटर विक्रम पटेल ने धरने को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के लिए यह मांग कोई गंभीर नहीं है। यह आम जनता की समस्या है। इसका समाधान भाजपा सरकार को तत्काल करना चाहिए। इससे किसान, मजदूर व व्यापारी परेशान हैं, बावजूद सरकार के हठवादी रवैए के कारण कांग्रेस पार्टी को आंदोलन करना पड़ रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि अहरौरा में फर्जी टोल प्लाजा को हटवाने एवं टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर रेंज के अंदर रहने वाले ग्रामीणों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.