फतेहपुर, मार्च 31 -- फतेहपुर। जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राज्यमार्गों पर एक अप्रैल से टोल टैक्स की दरों में होने वाली वृद्धि को देखते हुए रोजमर्रा की वस्तुओं पर इसका प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं वाहन स्वामियों का कहना है कि एनएचएआई द्वारा हर साल टोल में बढ़ोत्तरी की जाती है जिससे सफर महंगा होता जा रहा है। इसका असर व्यापारिक गतिविधियों पर भी पड़ेगा। नई व्यवस्था के तहत जिले के तीनों टोल पर टैक्स बढ़ने का असर नियमित आवागमन करने वालों पर पड़ेगा। इलाज के सिलसिले में नियमित कानपुर जाने वाले आनंद मौर्य ने बताया कि टोल से बचने के लिए पूर्व में सालाना पास बनवाया गया था। लेकिन एक बार फिर से टोल की दरों को बढ़ाने के साथ ही पास में भी बढ़ोत्तरी की जा रही है जिससे अतिरिक्त खर्च पड़ेगा। वहीं प्रयागराज का आवागमन करने वाले सुनील यादव ने बताया कि...