आरा, अप्रैल 1 -- -आधी रात से टोल टैक्स बढ़ा, एक अप्रैल से नई दरें लागू कोईलवर। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 922 पर आरा से पटना तक फोरलेन सड़क से गुजरना आज से मंहगा हो गया। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ आरा-पटना फोरलेन पर टोल टैक्स में वृद्धि कर दी गई है। एक अप्रैल से लागू नई दरों के बाद इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को अब पहले की तुलना में अधिक शुल्क चुकाना पड़ रहा है। आरा - पटना फोरलेन पर कुल्हड़िया टोल प्रबंधक सुधीर सांगवान ने बताया कि टोल दरों में करीब तीन से छह प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। छोटी गाड़ियों पर जहां मामूली बढ़ोतरी हुई है, वहीं व्यावसायिक वाहनों के टोल में अपेक्षाकृत अधिक इजाफा देखा गया है। कार, जीप व वैन के लिए टोल शुल्क में कुछ रुपये की वृद्धि की गई है, जबकि बस और ट्रकों के लिए शुल्क में दर्जनों रुपये तक बढ़ोतरी ...