नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- एनएचएआई (NHAI) टोल प्लाजा पर फर्जी सॉफ्टवेयर के जरिए टोल टैक्स वसूली में भारी हेरफेर और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। ईडी के लखनऊ जोनल ऑफिस की अगुवाई में टीमों ने बुधवार सुबह उत्तर प्रदेश समेत देश के 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 14 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस छापेमारी से टोल कलेक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कंपनियों के साथ इसके ठेकेदारों में हड़कंप की स्थिति रही। यह पूरी कार्रवाई लखनऊ जोनल ऑफिस द्वारा दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत की जा रही है। बुधवार सुबह-सुबह शुरू हुई छापेमारी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और कोलकाता में स्थित 14 अलग-अलग ठिकानों पर की जा रही है। इन स्थानों में टोल ठेकेदा...