टोल टैक्स को लेकर विवाद, साइट इंजीनियर को कार में उठा ले गए युवक
पीलीभीत, मई 15 -- पीलीभीत। बीसलपुर-पीलीभीत हाईवे स्थित सिमरा अकबरगंज टोल प्लाजा पर गुरुवार शाम टोल टैक्स को लेकर जमकर हंगामा हो गया। वीआईपी लेन से बिना टोल दिए कार निकालने का विरोध करने पर कार सवार युवकों ने टोल प्लाजा के साइट इंजीनियर के साथ मारपीट कर उन्हें जबरन कार में बैठा लिया। बाद में पीछा किए जाने पर आरोपी इंजीनियर को रास्ते में उतारकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ ही देर में आरोपियों को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम एक कार में सवार चार युवक पीलीभीत की ओर जा रहे थे। सिमरा अकबरगंज टोल प्लाजा पर उन्होंने वीआईपी गैलरी से बिना टोल अदा किए निकलने का प्रयास किया। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी वीरेंद्र शर्मा ने बैरियर लगाकर कार रोक दी। इस पर युवक गाड़ी से उतर आए और कर्मचारियों से अभद्रता करने लगे। इसी दौरान टोल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.