देवघर, फरवरी 26 -- देवघर,प्रतिनिधि नगर के रांगा मोड़ के समीप रेलवे ओवर ब्रिज के पास बुधवार दोपहर एक टोल टैक्स कर्मी की मौत सड़क हादसे में हो गई। मृतक की पहचान सीमावर्ती राज्य बिहार के लखीसराय जिला अंतर्गत बढ़ईया थाना क्षेत्र के इंदरपुर गांव निवासी 25 वर्षीय संजीत कुमार, पिता प्रवीण कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार टोल पर पर्ची काट रहे युवक को तेज रफ्तार टूरिस्ट वाहन ने कुचल दिया। कर्मी को कुचले जाने के बाद वाहन लगभग 30 फीट तक घसीटते हुए ले गयी और उसके बाद चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल कर्मी को मौजूद साथियों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि संजीत पिछले दो वर्षों से नगर के कोरियासा के समीप घर बनाकर परिवार के साथ रहकर टोल टैक्...