कौशाम्बी, जून 27 -- भीषण अग्निकांड में सिहोरी टोल प्लाजा को डेढ़ से दो करोड़ रुपये की क्षति हुई है। टोल टैक्स की वसूली नहीं हो पाने से भी प्रतिदिन लगभग 35 लाख की हानि हो रही है। टैक्स वसूली शुरू होने में अभी समय लगेगा। कब तक वसूली शुरू हो पाएगी, इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है। ये सारी बातें टोल मैनेजर ने कही हैं। सिहोरी टोल प्लाजा के मैनेजर अनूप कुमार पांडेय ने बताया कि भीषण अग्निकांड के दौरान आग की चपेट में आकर 15 बाइक व एक कार जलकर राख हो गई थी। टोल का संपूर्ण भाग राख हो चुका है। कंट्रोल सिस्टम आदि सब कुछ फेल पड़ा है। यह भी पढ़ें- टोल कंपनी को भारी नुकसान, पहले दिन 22-30 लाख का चूनालागत का अनुमान मैनेजर के अनुसार, नुकसान का सटीक आंकड़ा तो अभी नहीं निकाला जा सकता है। इतना अनुमान किया गया है कि डेढ़ से दो करोड़ का नुकसान हुआ है। नुकसान की ...